कटिहार, फरवरी 24 -- फलका। एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने सूचना पर शराब बंदी को लेकर थाना क्षेत्र के डूमर गांव में छापेमारी के क्रम में अस्सी लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने करीब चार सौ लीटर अर्द्धनिर्मित शराब विनिष्ट किया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सूचना पर थाना क्षेत्र के डूमर गांव में शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें अस्सी लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। मौके पर करीब चार सौ लीटर देसी चुलाई शराब विनिष्ट किया गया है। मामले में अज्ञात शराब विक्रेता के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.