किशनगंज, मार्च 28 -- पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया थाना परिसर में गुरुवार को ईद-उल-फितर एवं चैती छठ और आगामी रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई पंचायतों से प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी शामिल हुए। आगामी पर्व के मद्देनजर उपस्थित लोगों से कई सुझाव भी लिए गये। साथ ही पोठिया में शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ ईद एवं रामनवमी पर्व मनाने का निर्णय सभी ने लिया। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने कहा कि विधि-व्यवस्था के मद्देनजर ईद के दिन सभी ईदगाहों में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। पूर्व से चिन्हित कई संवेदनशील ईदगाहों पर विशेष निगाह रखी जाएगी। आमजनों को ईद एवं रामनवमी के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल पोठिया पुलिस रख रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.