किशनगंज, अप्रैल 17 -- पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया प्रखंड के डांगरपार दक्षिण टोला में बुधवार दोपहर से दो दिवसीय अष्टयाम की शुरूआत की गयी। जो लगातार शुक्रवार दोपहर तक चलेगा। छतरगछ पंचायत अंतर्गत डांगरपार में ग्रामीणों के सहयोग से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। कमेटी के लोगों ने बताया प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के 16 तारीख को अष्टयाम प्रारंभ होने का निर्धारित है। इसी कड़ी के तहत बुधवार 16 अप्रैल दोपहर को अष्टयाम प्रारंभ करने से पहले 108 महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा अनुष्ठान परिसर से शुरु की शोभायात्रा डांगरपार गांव का भ्रमण करते हुए जय श्रीराम के नारा लगाती हुई इंदरपुर,इंदरपुर पश्चिम टोला, विष्णु मंदिर होते हुए महानंदा नदी घाट पर पहुंची। जहां नदी के पवित्र जल को कलशों में लेकर पुन धार्मिक नारा लगाती हुई अष्टयाम परिसर पहुंची। जिसके बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.