गुमला, फरवरी 6 -- घाघरा प्रतिनिधि घाघरा प्रखंड के नवडीहा पंचायत अंतर्गत के नवडीहा बरटोली में मनरेगा योजना से निर्माणाधीन पोटो खेल मैदान में कथित भूमि विवाद एवं अनियमितता को लेकर ग्रामीण सुकरा उरांव द्वारा उपायुक्त से शिकायत की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को गठित जांच टीम योजना स्थल पर पहुंची और निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान लोकपाल ने बताया कि जांच प्रक्रिया अभी जारी है। शिकायतकर्ता मौके पर उपस्थित नहीं हो सका है। योजना से संबंधित सभी अभिलेख मंगाए गए हैं, जिनकी गहन जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपी जाएगी।उन्होंने कहा कि जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं।मौके पर जांच कम...