घाटशिला, जनवरी 5 -- पोटका, संवाददाता। नववर्ष के पहले रविवार को पोटका प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पिकनिक स्पॉट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। प्रखंड के रंकिनी मंदिर,पहाड़ भांगा,तुड़ी डैम समेत अन्य स्थानों पर ग्रामीणों की भीड़ दिखी। क्षेत्र के प्रसिद्ध पिकनिक स्थल पहाड़ भांगा में रविवार को रिकॉर्ड भीड़ देखी गई। जमशेदपुर समेत पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा से भी भारी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचे। इस पिकनिक स्थल पर पोटका प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी पिकनिक का लुत्फ उठाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,अंचलाधिकारी निकिता बाला के नेतृत्व में तमाम अंचल एवं प्रखंड के कर्मियों ने पिकनिक का आनंद उठाया। यहां अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी रानीता सरदार शामिल हुई। पिकनिक स्थलों में शांति व्यवस्...