घाटशिला, मई 12 -- पोटका, संवाददाता। पोटका थाना क्षेत्र के सरमोंदा गॉव के डंफर चालक माधव सरदार (58) का शव गांव के बाहर स्थित जुड़ी डूंगरी के समीप पेड़ पर लटका पाया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर उद्भेदन की मांग पुलिस से की है। पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। घटना रविवार अहले सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में मृतक के परिजनों एवं आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि माधव सरदार जो सरल स्वभाव का इंसान था। वह विगत कई दशकों से वाहन चालक का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार सुबह भी वह इसी कार्य से निकला पर गांव के कुछ दूरी पर ही जुड़ी डूंगरी के समीप उसका शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पोटका पुलिस को दी सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.