चक्रधरपुर, जनवरी 21 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर पर्षद के वार्ड संख्या 23 में शामिल पोटका गांव को पुन: पंचायत में शामिव करने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों की एक बैठक लांगो माझी की अध्यक्षता में हुई। ग्राम सभा में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि पोटका मूल रूप से एक ग्रामीण क्षेत्र है, जहां लगभग 90 प्रतिशत आबादी कृषि और खेती-बाड़ी पर निर्भर है। लेकिन नगर परिषद के सर्वे में त्रुटिवश पोटका को चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 में शामिल कर दिया गया, जिससे किसानों को सरकारी ग्रामीण योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड में शामिल होने के बाद उन्हें न तो शहरी सुविधाएं मिल पा रही हैं और न ही गांव का विकास हो रहा है। ग्राम सभा में ग्रामीणों को बताया गया कि नगर परिषद की शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.