घाटशिला, फरवरी 15 -- पोटका, संवाददाता । प्रखंड के सानग्राम पंचायत अंतर्गत सानग्राम नदी से सटे घुटु मैदान में बाहर से आकर शराब पीने और गंदा करने से ग्रामीण इन दिनों काफी परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार शहर से कार व बाइक पर सवार होकर 25 से 30 की संख्या में युवक युवतियां रोजाना गांव पहुंचकर शराब पीते हैं और शराब की बोतलें फोड़कर मैदान में फेंक देते हैं। इससे पूरा मैदान कांच के टुकड़ों से भर गया है। शराबियों के करतूत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों को खेती कार्य के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर पंचायत के मुखिया अभिषेक सरदार को पत्र सौंपकर शराबियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। मुखिया ने पंचायत की बैठक बुलाकर निर्णय लिया कि मैदान में शराब पीने वालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा...