घाटशिला, अगस्त 7 -- पोटका । प्रखंड के झारखंड राज्य खाद्य आयोग के पोटका स्थित 1000 एमटी क्षमता के पुराने एसएफसी गोदाम का टीना शेड का छत मरम्मत कर रहे मजदूर काम के दौरान अनियंत्रित होकर गिर गया। लगभग 40 फीट ऊंचाई से गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर का नाम सुकरु सरदार उर्फ बिरही है। वह स्थानीय खड़ियासाई का रहने वाला है। जानकारी अनुसार भवन निर्माण विभाग द्वारा प्रखंड के पुराने गोदाम का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत कार्य का ठेका दिनेश सिंह को प्राप्त है। ठेकेदार पर आरोप हैं कि बिना सेफ्टी बेल्ट का ही मजदूरों से छत मरम्मत का काम कराया जा रहा था। गुरुवार को काम के दौरान सुकरू उंचाई से गिरा। गिरने से उसके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया तथा सिर पर गंभीर चोट लगी। इलाज हेतु तत्काल उसे एंबुलेंस की सहायता से टाटा मेन अस्पताल में भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.