घाटशिला, जनवरी 7 -- पोटका,संवाददाता। अंचलाधिकारी पोटका निकीता बाला ने औचक छापेमारी में बुधवार सुबह हल्दीपोखर ओडिशा रोड में एक बिना चालान के बालू लदा हाइवा और लौह अयस्क लदा ट्रक पकड़ा। सीओ ने कोवाली पुलिस को सूचित कर बालू लदा हाइवा और लौह अयस्क लदा ट्रक को सुपुर्द किया एवं वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कराया। इस संबंध में जिला खनन विभाग को भी सूचित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सीओ निकीता बाला को गुप्त सूचना मिली कि ओडिशा से रोजाना अवैध रूप से बालू की तस्करी की जा रही है। सूचना पर सीओ ने हल्दीपोखर ओडिशा रोड पेट्रोल पंप के सामने तिरिंग की ओर से आ रहे हाइवा संख्या (जेएच-05- एडी-6872) को रोका। वाहन रुकते ही ड्राइवर मौके से भाग गया। सीओ ने हाइवा की जांच की तो बालू का किसी प्रकार का वैध चालान नहीं पाया। घटना से बालू कारोबारियों में हड़क...