घाटशिला, जनवरी 22 -- पोटका। पोटका थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की एक बैठक थाना प्रभारी सन्नी टोपनो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में शांति पूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सड़कों पर मोटरसाइकिल राइडर जो अनियंत्रित रूप से चलाते हैं उनपर कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी श्री टोपनो ने जल्द ही इस पर कार्रवाई करने की बात कही। इस अवसर पर ए एस आई सीता राम पाहन, कामु राम, मुखिया बागराई सोरेन, मुखिया पानो सरदार, इम्तियाज हसन, सुबल भगत, हरा धन मुंडा, शंकर मुंडा, गोपाल मारदी, हुडा महाली आदि उपस्थित थे। ग्रामप्रधान सुबल चंद्र भगत, इम्तियाज अहमद, हराधन मुंडा, मंसूर आलम, गणेश भगत, मृगेंद्र भगत, रामदे हेम्ब्रम, मधुसूदन मुर्मू, अरूप मंडल, आस्तिक सरदार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.