घाटशिला, फरवरी 12 -- पोटका,संवाददाता। प्रखंड के सुदूर तेंतला पोड़ा पंचायत के तिलाईडीह गांव में बुधवार को बाबा तिलका मांझी की 272 वीं जयंती स्थानीय तिलका चौक में सद्भावना पूर्वक मनाया गया। विधायक संजीव सरदार के विधायक निधि से निर्मित तिलका मांझी के आदमकद मूर्ति यहां चौक में स्थापित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार के अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय सदस्य हीरामणि मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, प्रखंड सचिव भुवनेश्वर सरदार, भूगलू टुडू, वीरेन बास्के ने सामूहिक रूप में मूर्ति का अनावरण किया। यहां बाबा तिलका माझी ट्रस्ट का स्थापना वर्ष 2004 में पाट माझी बाबा शिव चरण हांसदा के अगुवाई में माझी बाबा एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवों के साथ किया गया था। लोगों का सपना था कि यहां भविष्य में तिलका मांझी का म...