बांका, जून 2 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के वारसावाद पंचायत स्थित मसानिया के समीप पोखर से रविवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक खानगाह गांव के सिकंदर राम का पुत्र रूपेश कुमार(21) था। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत पोखर में डूबने से हो गई। हालांकि पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दिया गया। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि बीते शनिवार की शाम युवक घर से निकला था। परिजनों ने बहुत खोजबीन किया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। रविवार को बहियार गए किसी ग्रामीणों की नजर पोखर में उपलाते हुए युवक के शव पर पड़ी तो सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर शव को पोखर से बाहर निकाला। युवक की पहचान की गई। घटना की सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की मां सुशिला देवी पुत्र वियोग में रो-रोकर अ...