सीतामढ़ी, अक्टूबर 4 -- शिवहर। शिवहर नगर के पछियारी पोखर से शुक्रवार की सुबह एक बालिका का शव बरामद किया गया। शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने तालाब में एक शव को तैरते देखा। लोगों ने इसकी सूचना शिवहर नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह को दी। उन्होंने इसकी सूचना शिवहर थाने को दी। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को पोखर से निकलवाया। वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। वह नगर के वार्ड 20 निवासी मनोज साह की करीब 16 वर्षीय पुत्री थी। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया इस संबंध में मृतक के भाई कुंदन कुमार द्वारा तीन दिन पहले ही बालिका के गायब होने एवं उसकी अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में केस दर्ज कराया था। तीन दिन बाद उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.