मथुरा, अप्रैल 21 -- मथुरा। थाना बलदेव अंतर्गत गांव बल्टीगढ़ी निवासी युवक की शनिवार को बकरी चराने के दौरान गांव के बाहर पोखर में अनियंत्रित होकर गिरने से मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने उसे पोखर से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बलदेव शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव बल्टीगढ़ी, बलदेव निवासी युवक संजय (30) अपनी बकरियां चराने को खेतों की ओर गया था। बताते हैं कि दोपहर बाद वह गांव के बाहर लौटते समय पोखर की बाउंड्री पर खड़ा था, तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर पोखर में गिर गया। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोगों ने पोखर में तलाश कर उसे निकला तब तक युवक संजय की मौत हो गयी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.