निज संवाददाता, मई 2 -- बिहार के अरवल जिले के करपी में शुक्रवार को पोखर में डूबने से सास और बहू की मौत हो गई। हादसा रोहाई गांव में हुआ। मृतकों की पहचान राजेश यादव की 23 साल की पत्नी रेखा देवी और उनके चाचा भगवान यादव की 56 साल की पत्नी रेवंती देवी के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार सुबह गांव में स्थित पोखर में नहाने गई थी। नहाने से पहले पकड़े साफ कर रही थीं। तभी सास का पैर फिसलने से वह पोखर में गिर गई। उसे बचाने के चक्कर में बहू भी पोखर में उतरी और डूब गई। दोनों की मौके पर पह ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के लोगों की नजर तालाब में तैरती हुई लाश पर पड़ी। लोगों ने शोरगुल मचाया, तो परिवार के लोग पहुंचे। गांव के लोगों के साथ मिलकर परिजन ने पोखर से रेवंती देवी के शव को बाहर निकाला। जब परिवार के लोगों ने बताया कि बहू भी साथ में स्नान करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.