छपरा, अक्टूबर 31 -- कोपा। कोपा थाना क्षेत्र के पतीला गांव में पोखरे में डूबने से गुरुवार की रात एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जनता बाजार थाना क्षेत्र के ताजपुर टोला निवासी ललन ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। युवक अपने मामा तारकेश्वर ठाकुर के घर पतीला टोली आया हुआ था। बताया जाता है कि गुरुवार की रात भोजन करने के बाद वह टहलने निकला था। सुबह उसका मोबाइल पोखरे के किनारे मिला, जिसके बाद ग्रामीणों को आशंका हुई। सूचना पर कोपा थानाध्यक्ष पिंटू कुमार मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम की सहायता से युवक के शव की खोज कराई। शव बरामद होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की बहन की सगाई शुक्रवार को और स्वयं उसकी सगाई रविवार को होने वाली थी। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मांझी विधायक डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.