आजमगढ़, नवम्बर 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज क्षेत्र अराव गुलजार गांव स्थित पोखरी में गुरुवार को सिंघाड़ा निकालने के लिए अधेड़ की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने चार घंटे बाद शव बरामद किया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कमराहां डिंगुरपुर गांव निवासी 57 वर्षीय रामचंदर पुत्र लालता प्रसाद ने अराव गुलजार गांव में स्थित पोखरी में सिंघाड़ा की खेती की है। परिजनों का कहना है कि रामचंदर गुरुवार की सुबह आठ बजे घर से पोखरी में सिंघाड़ा निकालने के लिए गए थे। सिंघाड़ा निकालने के लिए वे खुद पोखरी में उतर गए। इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से चार घंटे बाद दोपहर करीब 12 बजे अधेड़ का शव पोखरी से बरामद किया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्...