लातेहार, फरवरी 5 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला पंचायत के ग्राम पोखरीखूर्द स्थित छेचानी टोला में औरंगानदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से जारी है। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी और उत्साह का माहौल है। मालूम हो कि उक्त नदी पर पुल निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा पिछले कई वर्षों से की जा रही थी, क्योंकि बरसात के दिनों में नदी के उफान पर होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। पुल के अभाव में खासकर व्यवसायियों,बच्चों, बुजुर्गों, किसानों, महिलाओं,मरीजों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पर अब पुल निर्माण कार्य तेजी से होने पर लोगों में राहत की बड़ी उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर न सिर्फ इलाके के लोगों का सीधा संपर्क पलामू जिला के सतबरवा से गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग सं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.