मोतिहारी, अक्टूबर 1 -- छौड़ादानो,निज संवाददाता। दरपा थाना क्षेत्र के पुरैनिया पंचायत के लोहडीया गांव में मंगलवार की सुबह पोखरा में डूबने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक राजा कुमार लोहडीया गांव के राजन कुमार का बेटा था। सुबह आठ बजे उसके बाबा सिताराम राय दशहरा का सामान खरीदने बगही बाजार जा रहे थे। राजा कुमार भी उनके पीछे पीछे जा रहा था। जिसका पता उसके बाबा सिताराम राय को नहीं था। सीताराम राय तो आगे चलते गए। लेकिन स्कूल के पास पोखरा में राजा गिर गया। घर के लोगों को कुछ भी पता नहीं चला कि क्या हुआ। पोखरा में शव उपलाता देख लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची दरपा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.