देवघर, फरवरी 7 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर पोक्सो एक्ट के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय से निर्गत इश्तहार चस्पा कर शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार रोहिणी अजान टोला निवासी सागर दास पर करीब तीन माह पूर्व एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगाने का मामला दर्ज हुआ था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर एसआई उदय सिंह ने पुलिसबल के साथ उसके घर इश्तहार चस्पा। इसी प्रकार सिकदारडीह गांव निवासी सिंटू यादव पर जनवरी में 11वीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी के फरार रहने पर एसआई चंदन कुमार साव ने उसके घर इश्तहार चस्पा किया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर आर...