गोड्डा, मार्च 6 -- मेहरमा। मेहरमा थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त सोने लाल यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में गोड्डा भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत बाजितपुर के ग्राम बुधासन निवासी सोने लाल यादव उर्फ सोनू यादव (उम्र 35 वर्ष लगभग), पिता स्वर्गीय चिग्गर यादव को मेहरमा थाना कांड संख्या 28 /25 दिनांक 04/03/25, धारा 191 (2) और( 3)/ 126(2)/ 115(2)/ 118(1)/ 117(2)/ 109/ 352/ 303(2)/79/7 4 भारतीय न्याय संहिता तथा 8 पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। उक्त आशय की जानकारी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ठाकुर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...