गुमला, फरवरी 3 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग के समीप बने दो बड़े ब्रेकर बाइक चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बनते जा रहे हैं। ब्रेकरों पर व्हाइट मार्किंग और रिफ्लेक्टिव स्टीकर नहीं लगे होने के कारण तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को समय पर ब्रेकर का अंदाजा नहीं लग पाता और वे उछलकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार बसिया के तिर्रा गांव से लेकर खूंटी तक जाने वाली सड़क खूंटी पथ प्रमंडल के अधीन है। रेलवे लेवल क्रॉसिंग की सुरक्षा को देखते हुए पोकला गेट के दोनों ओर बड़े ब्रेकर बनाए गए हैं, लेकिन उन पर संकेतक चिह्न और स्टीकर नहीं लगाए गए हैं। इससे खासकर रात के समय और तेज गति में चलने वाले बाइक सवारों को अधिक परेशानी हो रही है।स्थानीय ग्रामीण राजकुमार साहु, नारायण, सुरेन्द्र साहु सहित अन्य...