औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- औरंगाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि सदर प्रखंड के पोइवां पैक्स के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव हुआ। जिला प्रशासन की देखरेख में यह चुनाव कराया गया। बताया गया कि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों में अंजना देवी, गजेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, वैजयंती देवी, रविंद्र कुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह, राहुल किशोर, रूबी देवी व सत्यजीत सिंह, अति पिछड़ा वर्ग में कमलेश प्रजापति, मनोरमा देवी, लक्ष्मी देवी व सुखदेव नोनिया, पिछड़ा वर्ग में जनेश्वर मेहता, पनवा देवी, मनोरखी देवी व होरील यादव तथाअनुसूचित जाति में कांति देवी, बिंदा देवी, रणधीर राम व सत्येंद्र पासवान थे। विदित हो कि कुछ दिन पहले अध्यक्ष का चुनाव हुआ था। कार्यकारी सदस्यों का चुनाव किसी कारणवश नहीं हो पाया था। अध्यक्ष के रूप में कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी।...