अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सौ फुटा से सटी पॉश कालोनी ज्ञान सरोवर में लोग दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। पिछले दस दिनों से कालोनी में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। कालोनी के लोगों ने नगर निगम व नगर निगम के कॉल सेंटर 1533 पर शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। गंदा व बदबूदार पानी किसी एक घर में नहीं बल्कि गली के हर घर में आ रहा है। सभी नागरिकों की गंदे पानी आने की शिकायत है। शिकायत पहुंचने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। शिकायत करने वालों के पास केवल मैसेज आ रहे हैं। ज्ञान सरोवर कालोनी तिकोना पार्क के पास एच 34 से लेकर अन्य भवन के स्वामी गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों ने अपने कनेक्शन भी प्लंबर बुलाकर जांच कराई। निजी तौर पर कराई गई जांच में लोगों के कनेक्शन में गड़बड़ी नहीं मिली। कालोनी के लोगों का क...