आजमगढ़, फरवरी 17 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के डिघवनिया मझौवा गांव के ताल सलोना के किनारे सीवीडीसी पावर कुलिंग स्टेशन अर्थ इलेक्ट्रोड पावर ग्रिड की अधिग्रहित भूमि का मंगलवार की देर शाम उपजिलाधिकारी सगड़ी ने निरीक्षण किया। उन्होंने 2.367 हेक्टेयर अधिग्रहीत भूमि पुन: हस्तांतरित के लिए जिला अधिकारी को रिपोर्ट भेजी। डिघवनिया मझौवा गांव के समीप पावर ग्रिड की भूमि के अधिग्रहण के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह और अधिशासी अभियंता जल निगम ने अधिग्रहित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान 30 गाटा की 2.367 हेक्टेयर भूमि का निरीक्षण उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.