लखनऊ, मार्च 28 -- ट्रांसपोर्ट नगर स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी के प्रांगण में आयोजित की जा रही द्वितीय अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन भारोत्तोलन (भारोत्तोलन, योगा एवं पॉवरलिफ्टिंग) प्रतियोगिता में दूसरे दिन शुक्रवार को पॉवरलिफ्टिंग के मुकाबले हुए। वेटलिफ्टिंग की तरह ही पॉवरलिफ्टिंग में भी मेजबान 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा किया। पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के अरविंद चौधरी ने 59 किग्रा भार वर्ग, रोहित जायसवाल ने 66 किग्रा भार वर्ग, मोहित अहिरवार ने 74 किग्रा भार वर्ग और सिद्धान्त यादव ने 93 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के संदीप कुमार पंकज ने 105 किग्रा भार वर्ग में रजत और सोरेन वर्मा ने 83 किग्रा भार वर्ग में कांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.