मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर। अनुशासन और फिटनेस सैनिकों की पहचान होती है। लेकिन, रिटायरमेंट के बाद फिटनेस बनाये रखना उनके लिए बड़ी चुनौती होती है। यह चुनौती तब और बढ़ जाती है, जब उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए स्थापित पॉली क्लिनिक खुद बीमार हो। रक्षा मंत्रालय ने पूर्व सैनिकों के लिए एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूट्री हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) के तहत मुजफ्फरपुर में वर्ष 2003 में चक्कर मैदान में पॉली क्लिनिक की स्थापना की। यह सी ग्रेड की पॉली क्लिनिक है। तब इससे मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व अन्य जिलों के तकरीबन पांच हजार पूर्व सैनिक जुड़े और इसके सदस्य बने। अब पूर्व सैनिकों और इनके आश्रितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मुजफ्फरपुर पॉली क्लिनिक की आधारभूत संरचना का विकास नहीं किया जा सका। इसे बी ग्रेड में अपग्रेड नहीं किया गया तो मुजफ्फरपुर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.