बोकारो, मार्च 8 -- बोकारो। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद की ओर से पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिले के सरकारी व अन्य पॉलीटेक्निक संस्थानों में शैक्षणिक क्षेत्र 2025 -26 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। इस पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जबकि छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। यह पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा बोकारो में एक पाली में सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक 18 मई को की जाएगी। परीक्षार्थी ओएमआर शीट पर ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि इस परीक्षा से 4 दिन पूर्व अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने को लेकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस प्रवेश परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.