गंगापार, अक्टूबर 4 -- दिल्ली के 80 पॉलीटेक्निक छात्र, छात्राओं और दो शिक्षक एक सप्ताह लाल बहादुर शास्त्री पालीटेक्निक कॉलेज मांडा के छात्रों संग मांडा के विभिन्न कार्यालयों व गांवों में जाकर सरकारी योजनाओं की हकीकत परखेंगे। जानकारी लाल बहादुर शास्त्री पालीटेक्निक कॉलेज मांडा के मीडिया प्रभारी भार्गव प्रकाश मौर्या ने दी। बताया कि पांच से 11 अक्तूबर तक दिल्ली के 80 पालीटेक्निक छात्र, छात्राएं व दो अध्यापक लाल बहादुर शास्त्री पालीटेक्निक कालेज मांडा में रुककर रुरल इमर्शन कार्यक्रम के तहत मांडा, उरुआ, मेजा, विजयपुर आदि के सरकारी कार्यालयों व गांवों में जाकर सरकारी योजनाओं की हकीकत परखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.