गंगापार, फरवरी 16 -- लाल बहादुर शास्त्री पालीटेक्निक कालेज मांडा के विभिन्न कंपनियों द्वारा नौकरी हेतु चयनित तीस छात्रों को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री 18 फरवरी को नियुक्ति पत्र व ऑफर लेटर देंगे। यह आयोजन संस्थान के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट विभाग द्वारा किया जा रहा है, जो छात्रों की कड़ी मेहनत और संस्थान की उत्कृष्ट प्रक्रिया का प्रतीक है। जानकारी लाल बहादुर शास्त्री पॉलीटेक्निक कॉलेज मांडा के मीडिया प्रभारी भार्गव प्रकाश मौर्या ने दी। बताया कि इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री तकनीकी इंटर कॉलेज मांडा में सेब कार्प एनर्जी इंडिया लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सोशल रिसपांस्बिलिटी के तहत स्थापित अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का भी फीता काटकर शास्त्री शुभारंभ करेंगे। यह प्रयोगशाला छात्रों को आधुनिक विज्ञान शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका...