बांका, अगस्त 13 -- बांका। एक संवाददाता स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रानी बेगम और डॉ. एम.यू. फारूक ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागों के एचओडी और प्रोफेसर भी मौजूद रहे। मानसिक स्वास्थ्य विषय पर वक्ता सौरव सुमन ने अपने विचार रखे। वहीं, डॉ. एम.यू. फारूक ने नशे से बचाव के कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और मानसिक स्वास्थ्य के प्रबंधन पर विस्तार से व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ. रानी बेगम ने भी तनाव प्रबंधन पर अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रुचि लेकर भाग लिया और विषय से संबंधित कई सवाल भी पूछे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...