श्रीनगर, जुलाई 18 -- विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत जोगणीसैंण में स्वीकृत पॉलीटेक्निक कॉलेज को लेकर प्राविधिक शिक्षा उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद पॉलीटेक्निक के निर्माण कार्य को लेकर निर्णय लिया जाएगा। 14 दिसंबर 2016 को कांग्रेस शासनकाल में यहां पॉलीटेक्निक का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था, जिसके लिए ग्रामीणों ने 110 नाली भूमि भवन बनाने के लिए सरकार को दान की थी, लेकिन भवन का बनना तो दूर, यहां भूमि का समतलीकरण एवं सुरक्षा दीवार के मरम्मत का कार्य आधा-अधूरा छोड़ कर निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुरोध पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने लंबित पॉलीटेक्निक के लिए नाबार्ड द्वारा तीन करोड़ 25 लाख की वित्तीय स्वीकृति कराई, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.