रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- खटीमा। पॉलीप्लेक्स फैक्ट्री द्वारा 6 लाख 13 हजार रुपये से महिला शौचालय बनाकर उसे नगर पालिका को हस्तान्तरित कर दिया गया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फैक्ट्री के एचआर हेड डीके वर्मा ने एसडीएम रविन्द्र सिंह बिष्ट की मौजूदगी में महिला शौचालय को पालिकाध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी को सौंप दिया। पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि नगर में महिला शौचालय न होने से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पॉलीप्लेक्स फैक्ट्री द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया।जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। पालिकाध्यक्ष जोशी ने पॉलीप्लेक्स फैक्ट्री के प्रबंधन समिति का आभार जताया। इस दौरान विवेक झा, दीपक सिंह धामी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...