रांची, मई 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी), रांची की ओर से पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को रांची के नौ और राज्यभर के 93 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के लिए पूरे राज्य से 48 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 90 फीसदी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा एक पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई। इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि सभी विषयों से पूछे गए प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं थे। प्रश्न सिलेबस आधारित ही थे। परीक्षा से सफल व सुगम संचालन के लिए केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई थी, जो कि सुबह 7:30 बजे से शाम 4 बजे तक थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...