चम्पावत, फरवरी 16 -- चम्पावत। चम्पावत पॉलीटेक्निक को 4.10 करोड़ की अंतिम किस्त मिली है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल एवं आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए धनराशि मिली है। प्रथम किश्त के रूप में Rs.62.922 लाख की धनराशि पूर्व में ही जारी की जा चुकी है। अब शेष धनराशि की स्वीकृति मिलने से कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...