बाराबंकी, फरवरी 7 -- जैदपुर। हरख ब्लाक के ग्राम जुगुनिहाडीह स्थित पॉलिटेक्निक कालेज में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अन्तर्गत भारत सरकार की संस्था द्वारा लघु एवं मध्यम उद्यम संगठनों के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को उद्योग की बारीकियां बताई गईं। जिसका आयोजन प्रधानाचार्य वीके सिंह ने किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन एवं विनिर्माण, मैकेनिकल डिजाइन, हार्डवेयर मरम्मत एवं रखरखाव में दीर्घकालिक, मध्यम अवधि और अल्पकालिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से डिप्लोमा छात्रों को उद्योग के लिए प्रशिक्षित करना था। सम्मेलन में छात्रों को डिप्लोमा धारकों से संबंधित औद्योगिक गतिविधियों के बारे में भी बताया गया। सम्मेलन में एमएसएमई के विशेषज्ञ, प्रधानाचार्य वी.के. सिंह, विभागाध्यक्ष व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

हिं...