बक्सर, मई 30 -- निरीक्षण स्वास्थ्य सुविधा के लिए कैम्पस से बाहर जाना पड़ता था ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराएंगी फोटो संख्या-17, कैप्सन- शुक्रवार को इटाढ़ी स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के उप स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के मौके पर बीपी जांच कराते सिविल सर्जन। इटाढ़ी, एक संवाददाता। पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओें को अब कॉलेज कैंपस में ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसे लेकर नगर पंचायत स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया गया। जिसमें एएनएम रीना देवी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। स्वास्थ्य उपकेन्द्र का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद चक्रवर्ती एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके सिंह ने किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि उ...