पटना, जनवरी 31 -- विज्ञान प्राविधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत आयोजित पूल प्लेसमेंट ड्राइव का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस ड्राइव से मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने राज्य के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के 34 छात्र-छात्राओं का चयन जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) पद के लिए किया है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष (सीटीसी) का वार्षिक पैकेज देगी। चयनित छात्रों में मैकेनिकल के 24, फायर एंड सेफ्टी और ऑटोमोबाइल के पांच-पांच शामिल हैं। ये छात्र सारण, बांका, बरौनी (बेगूसराय), मुंगेर, पटना, कटिहार, नालंदा, कैमूर, जमुई, सहरसा, सीतामढ़ी, गया और गोपालगंज जिलों के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से हैं। हाल ही में टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिकल मोबिलिटी लिमिटेड के पूल प्लेसमेंट ड्राइव में भी राजक...