पटना, जनवरी 30 -- राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद (एसबीटीई) के तहत पटना, गया और मुजफ्फरपुर राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्लेसमेंट ड्राइव के तहत 1238 छात्रों को रोजगार मिला। एसबीटीई के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि नवीन राजकीय पॉलिटेक्निक पटना, राजकीय पॉलिटेक्निक गया और राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर में पुल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया था। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए कुल 1238 छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया। चयनित छात्रों को प्रथम वर्ष में डिप्लोमा अप्रेंटिस और द्वितीय वर्ष में ट्रेनी इंजीनियर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के तकनीकी छात्रों को उद्योग से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...