नई दिल्ली, फरवरी 11 -- पेरेंट्स को लेकर विवादित और अश्लील टिप्पणी करने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया मुसीबत में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार दोपर पुलिस की टीम मुंबई के वरसोवा स्थित घर पर पहुंच गई। एक दिन पहले ही रणवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक पॉडकास्टर रणवीर के घर पर पांच पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंची है। रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए थे। कमीडियन समय रैना के ऑनलाइन शो के दौरान उन्होंने अश्लील टिप्पणी की थी। इसको लेकर पूरे देश के लोगों ने आक्रोश जताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इलाहाबादिया को संसदीय समिति भी नोटिस भेज सकती है। ऐसे में उनकी मुसीबत बढ़ सकती है। विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.