जौनपुर, जनवरी 14 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की एक टीम ने मंगलवार को गाजीपुर स्थित राजकीय बाल संरक्षण गृह का भ्रमण किया। यह पहल बाल कल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत की गई। टीम ने पॉक्सो अधिनियम और अन्य मामलों में संरक्षणाधीन बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रहन-सहन और पुनर्वास व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने पाया कि संरक्षण गृह राज्य सरकार और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से अच्छी तरह संचालित हो रहा है। यहां बच्चों के लिए रहने, पढ़ाई, खेलकूद, कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच, परामर्श और पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध है। टीम के सदस्यों ने बच्चों से सीधे बातचीत कर उनकी रुचियों, पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों से मिलकर टीम को खुशी हुई और उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण का नेतृत्व अधिष...