कुशीनगर, मार्च 1 -- कुशीनगर। फरवरी महीने के शुरू में विशुनपुरा थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के अलग-अलग केस दर्ज किए हुये थे। दोनों मामलों में पॉक्सो तथा दुष्कर्म के आरोपी जेल भेज दिए गए थे। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को दोनों आरोपियों का ब्लड सैंपल जिला अस्पताल में लिया गया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में फरवरी माह के शुरू में दुष्कर्म के दो गंभीर मामले सामने आए थे। पहले मामले में एक 14 माह की अबोध बच्ची के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया था, जबकि दूसरे मामले में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के दुसरे समुदाय युवक ने दुष्कर्म किया था। दोनों मामलों में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म तथा पॉक्सो का केस दर्ज कर आरोपियों को कुछ ही घंटों में हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान विशुनपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजू स...