बांका, फरवरी 5 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार, साकिन नवटोलिया पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पोक्सो एक्ट के मामले में फरार था। पुलिस को उसके संबंध में गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया की आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही मामला दर्ज था और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...