मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। किशोरी का दो बार अपहरण करने के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने पर विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक ने कटरा थानाध्यक्ष को तलब किया है। उन्हें 20 अगस्त को विशेष कोर्ट में उपस्थित होकर जवाब देना है। कटरा थाना के एक गांव की महिला ने 7 अक्टूबर, 2023 को एफआईआर दर्ज कराई थी। उसमें मुखिया हीरा कुमार, शत्रुघ्न मांझी, राजू मांझी, उपेंद्र मांझी, रंगीला देवी, मकुली देवी सहित सात को नामजद आरोपित बनाया था। इसमें आरोप लगाया था कि पहली बार 19 सितंबर, 2023 को राजू मांझी ने उसकी पुत्री का अपरहण कर लिया। पुलिस ने उसकी पुत्री को बरामद किया। मुखिया ने दोनों की शादी कराने की सलाह दी। इससे इनकार करने पर दोबारा 24 सितंबर, 2023 को उसकी पुत्री को आरोपितों ने साजिश कर अपहरण कर लिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.