मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पॉकेट से तीन हजार रुपये चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी गई। घटना बुधवार की दोपहर शहर के कंपनीबाग रोड में हुई। पिटाई के बाद पकड़े गए युवक ने अपने घर से पत्नी के माध्यम से तीन हजार रुपये मंगाकर वापस किया। इसके बाद उसे छोड़ा गया। मामले को लेकर पीड़ित ने बताया कि वह खरीदारी करने आया था। इसी बीच उक्त युवक ने उनसे पॉकेट से तीन हजार रुपये निकाल लिए। पकड़े जाने के डर से उसने अपने साथी को रुपये दे दिए, जो पैसे लेकर भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.