चित्रकूट, फरवरी 15 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर क्षेत्र के रुपौली स्थित शिवबाबा मंदिर परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने रविवार को किया। उन्होंने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरु कराई। कहा कि पॉइंट प्रणाली पर आयोजित दंगल से ही प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार होते हैं। इस तरह के आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए सीखने का अवसर होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...