हापुड़, जनवरी 9 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आरिफपुर में पैसो के लेन देन को लेकर घर में घुसकर दो लोगों ने लाठी डंडों और चाकू से वार कर एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में घायल के हाथ की हड्डी टूट गई। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आरिफपुर निवासी जीशान ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 5 जनवरी को उसका भाई वसीम अपने घर से चाचा रिजवान के घर जा रहा है। रास्ते में गांव के ही मंजूर, शाहरुख ने वसीम को देखकर पैसों के लेनदेन को लेकर गाली गलौज कर दी। किसी तरह उसका भाई आरोपियों से बचकर अपने घर पहुंच गया। इसी बीच दोनों आरोपी पीछे पीछे उसके घर पहुंच गए और घर में घुसकर लाठी ...