नई दिल्ली, जनवरी 24 -- दिल्ली में पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने अपने ही एक साथी को मार डाला। पुलिस ने इस मामले में 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी एक-दूसरे को जानते थे और रेलवे अंडरपास के पास रहते थे। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त धन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में 25 साल के युवक की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या करने के आरोप में तीन नाबालिगों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी एक-दूसरे को जानते थे और रेलवे अंडरपास के पास रहते थे। पुलिस के अनुसार, घटना का पता 22 जनवरी को तब चला जब एक गश्ती दल को प्रीत विहार में रेलवे अंडरपास के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। उसके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.