नई दिल्ली, जुलाई 17 -- कार निर्माता कंपनी पोर्शे (Porsche) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उसकी सबसे लोकप्रिय SUV पोर्शे मैकन (Macan) की 10 लाखवीं यूनिट हाल ही में प्रोडक्शन लाइन से बाहर निकली। यह माइलस्टोन सिर्फ 12 सालों में पूरा हुआ है, जबकि ब्रांड की मशहूर कार 911 को यह आंकड़ा छूने में 54 साल लग गए थे। आइए इसकी खासियत जानते हैं। यह भी पढ़ें- अर्टिगा और बलेनो के सभी वैरिएंट में 6 एयरबैग मिलेंगे, कंपनी ने कीमतें भी बढ़ाईंपोर्शे मैकन ने कैसे बनाई अपनी खास पहचान? 2013 में पहली बार लॉन्च हुई पोर्शे मैकन (Porsche Macan) को जर्मनी के Leipzig प्लांट में बनाया गया था। यह ब्रांड की सबसे तेज बिकने वाली कार रही। यहां तक कि इसने पोर्शे (Porsche) की दूसरी SUV Cayenne को भी पछाड़ दिया, जिसे 10 लाख यूनिट तक पहुंचने में 18 साल लगे थे। अब तक केवल तीन पो...